पृथ्वी का एल्बीडो क्या है?
एल्बीडो- सूर्य से पृथ्वी को प्राप्त ऊष्मा का वह भाग, जो बिना पृथ्वी एवं वायुमंडल को गर्म किये परावर्तित हो जाता है, वह एल्बीडो कहलाता है। सूर्य से प्राप्त कुल सौर विकिरण का केवल 51 प्रतिशत भाग ही धरती को गर्म करता है, जबकि शेष 49 प्रतिशत एल्बीडो के रूप परावर्तित हो जाता है। एल्बीडो की इस परावर्तित राशि का वितरण इस प्रकार है।
- बादलों से परावर्तित राशि - 27 प्रतिशत
- सूक्ष्म कणों से परावर्तित राशि-06 प्रतिशत
- हिमाच्छादित क्षेत्रों से - 02 प्रतिशत
- वायुमंडल द्वारा परावर्तन - 14 प्रतिशत।
एक ज्योतिहीन वस्तु पर गिरने वाला सौर विकिरण का समानुपात जो वह वस्तु परावर्तित करती है, एल्बिडो कहलाता है। पृथ्वी का एल्बिडो 0.3% है अर्थात् सौर विकिरण का 30% वापस अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है।
Tag :-
albedo hindi | albedo in hindi | albedo kise kahate hain | albedo kya hai | albedo of earth | albedo of earth in hindi
एक टिप्पणी भेजें