भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है? | bharat ko upmahadweep kyon kaha jata hai

भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?

उत्तर-भारतीय उपमहाद्वीप एक सुस्पष्ट भौगोलिक इकाई है, जो एशिया महाद्वीप के उच्चावच मानचित्र को देखते ही स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आ जाती है। यहाँ एक विशिष्ट संस्कृति का विकास हुआ है।
भारत सहित उसके पड़ोसी देशों-पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका एवं मालदीव की भौगोलिक स्थिति, जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति, मिट्टी तथा जनसंख्या की विशेषताओं में विभिन्नताएँ एवं विविधताएँ होते हुए भी उनमें एकरूपता दिखाई देती है। इसी कारण भारत को उपमहाद्वीप कहा जाता है। एशिया महाद्वीप में भारतीय उपमहाद्वीप की स्थिति पृथक् ही दिखाई पड़ती है।

भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश

भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश निम्नलिखित हैं-
  • पश्चिम में पाकिस्तान
  • केन्द्र में भारत
  • उत्तर में नेपाल
  • उत्तर-पूर्व में भूटान
  • पूर्व में बंगलादेश।
bharat-ko-upmahadweep-kyon-kahate-hain

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने