तोते के बारे में जानकारी
इसके पंख हरे रंग के तथा चोच लाल रंग की होती है। यह एक पालतू पक्षी है भारत देश के कई घरों में तोते को पाला जाता है जबकि भारत में तोते को पिंजरे में कैद करना गैरकानूनी है।
तोते को मिट्ठू के नाम से भी जाना जाता है। यह सभी पक्षियों की तुलना में अधिक चतुर और बुद्धिमान पक्षी है। तोते का पंजा बहुत मजबूत होता है।
तोते का भोजन
तोता एक शाकाहारी पक्षी है। यह अपने भोजन के रूप में फल, फूल, पत्ते, सब्जी, दाना आदि खाते हैं। फलों में तोता आम, अमरूद को सबसे अधिक पसंद करता है। तोते को हरी मिर्च खाना बहुत पसंद है।
तोते का भोजन
तोते का स्वभाव
तोता एक चतुर और बुद्धिमान स्वभाव का पक्षी है। तोता झुंड में रहना पसंद करता है। तोता अपना भोजन भी झुंड में ढूंढने निकलता है। तोता एक ऐसा पक्षी है जो मानव की तरह बोल भी सकता है। यह कुछ दिन मानव के बीच में रहकर मानव की तरह बोलने लगता है व नकल करने लगता है।
तोते का वैज्ञानिक नाम
तोते का वैज्ञानिक नाम सीटासीफ़ोर्मिस है।
तोते की विशेषता
तोते को देखकर यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि यह नर है या मादा इसका पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट किया जाता है। यह 15 से 80 साल तक जीवित रहता है। तोते की 400 से अधिक प्रजातियां है। यह ऑस्ट्रेलिया मे सबसे अधिक पाए जाते हैं।
तोते की प्रजातियां
जिस तरह मनुष्य के बाल व नाखून बढ़ते रहते हैं उसी तरह तोते की चोच बढ़ती रहती है और खाने या कुछ चबाने के दौरान टूट जाती है। इनकी चोच बहुत कठोर होती है। दुनिया का सबसे छोटा तोता इंडोनेशिया में पाया जाता है जिसका वजन 11 ग्राम होता है। दुनिया का सबसे बड़ा तोता दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है जिसकी लंबाई लगभग 40 से 45 इंच है। तोते को बुद्धिमान पक्षी के रूप में भी जाना जाता है। इनकी देखने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है। यह सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों को भी देख सकतें है। तोता झुंड में भी अपने साथी का साथ नहीं छोड़ता है। यह एक मिलनसार पक्षी है।
तोते का निवास
दूसरे पक्षियों की तरह तोते को अपना घोंसला बनाकर रहना पसंद नहीं है। इसलिए वह पेड़ पर व जमीन में बनी सुरंग में अपना आशियाना बनाते हैं।
तोते का घर
तोते के घर को कोटर कहते हैं। तोते गर्म स्थानों पर रहना पसंद करते हैं। तोता नीम, अमरूद आदि के पेड़ों पर रहना अधिक पसंद करता है। पालतू तोते को घरों में पिंजरे के अंदर कैद करके रखा जाता है।
तोते का शारीरिक वर्गीकरण
तोता हरे पंख वाला व घुमावदार मजबूत चोच वाला सुंदर पक्षी है। तोते एक बार में दो से 8 अंडे देते हैं। जब अंडे में से छोटे तोते निकलते हैं तो वह करीब 2 हफ्तों तक देख नहीं पाते हैं। 2 से 3 हफ्ते के बाद उनके पंख आना शुरू होते हैं। इनके पंखों में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो इन्हें बीमारियों से बचाते हैं।
तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पांव से इंसानों की तरह खाना खाता है। तोता 1 दिन में 1000 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है।
तोते के बारे में मुख्य तथ्य
- तोता अन्य पक्षियों के अपेक्षा अधिक चतुर और बुद्धिमान पक्षी है।
- सभी पक्षियों में तोता ही एक ऐसा पक्षी है जो मनुष्य की तरह बोल सकता है।
- तोते की चोच कठोर होती है तथा निरंतर बढ़ती रहती है यदि किसी कारणवश तोते की चोंच टूट जाती है तो उसके पश्चात भी तोते की चोच बढ़ जाती है।
- तोते को भारत में पिंजरे के अंदर केद करना गैरकानूनी है।
- तोते की 400 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है। यह कई रंगों में पाए जाते हैं, भारत में सबसे अधिक हरे रंगों के तोते पाए जाते हैं।
- तोता सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला तथा एक सुंदर पक्षी है।
- इंसानों की तरह तोता भी मोटा हो जाता है।
- तोते के पैर बहुत मजबूत होते हैं जो कि उन्हें लंबे समय तक पेड़ की शाखाओं को पकड़े रखने में मदद करते हैं, यह सभी कार्यों के लिए अपने पैरों का उपयोग करते हैं,अपने पैरों की मदद से यह मनुष्य की तरह खाना भी खा लेते हैं।
- तोते की प्रजातियां भिन्न प्रकार की होती है तथा भिन्न प्रजातियों के भिन्न-भिन्न जीवनकाल होते हैं, छोटे तोते का जीवनकाल 10 से 15 वर्ष होता है तथा मध्यम आकार के तोते का 25 से 30 वर्ष और बड़े आकार के तोते का जीवनकाल लगभग 60 से 100 वर्ष तक का होता है, इस प्रकार भिन्न प्रजातियों का भिन्न-भिन्न जीवनकाल होता है।
- तोते को दूध या दूध से बने पदार्थ तथा चॉकलेट को खिलाना हानिकारक होता है।
- तोते दुनिया भर में पाए जाते हैं, तोता एक ऐसा पक्षी है जो ध्वनियों की नकल कर लेता है।
- तोते को एक समझदार पक्षी भी माना जाता है, तोते के चतुर होने के कारण इसे पालतू बनाना बहुत आसान है, तोता किसी की भी बातों की नकल कर लेता है।
- "puck" नामक तोता जिसने 1798 शब्दों को याद कर लिया था जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- तोते झुंड बनाकर रहते हैं, झुंड में उड़ते हुए तोते बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। तोता अपने साथी का साथ झुंड में भी नहीं छोड़ता है।
- तोते को सिखाएं जाने वाली हर भाषा वह चतुराई के साथ आसानी से सीख लेता है। इसे पक्षियों का पंडित भी कहा जाता है।
- तोता अपनी हरकतों से मनोरंजन करवाना भी बखूबी जानता है।
- तोता 1 दिन में 1000 किलोमीटर तक की दूरी उड़कर तय कर सकता है।
- तोते को बेवफा पक्षी भी कहा जाता है क्योंकि कई साल तक पालने के बाद यदि तोते को पिंजरे से उड़ा दिया जाये तो वह पलट कर कभी वापस नहीं देखता।
- जब गर्म स्थानों पर सबसे अधिक पाए जाते हैं।
- तोता एक सबसे खूबसूरत पक्षी माना जाता है, जो मध्यम आकार का होता है।
- भारतीय संस्कृतियों में इसे लोकप्रिय पौराणिक कथाओं में प्रतीक के रूप में माना जाता है।
- तोता पैदा होने के बाद 1-2 हफ्ते तक देख नहीं पाता है तथा 2-3 हफ्तों के बाद पँख आना शुरू होते है। तोते के पंखों में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो इन्हें बीमारियों से बचाते हैं।
- दुनिया का सबसे छोटा तोता इंडोनेशिया में पाया जाता है जिसका वजन लगभग 11 ग्राम होता है तथा दुनिया का सबसे बड़ा तोता दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है जिसकी लंबाई लगभग 40 से 45 इंच है ।
- तोते की देखने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है, यह सूरज से निकलने वाली पराबैगनी किरणों को भी देख सकते हैं ।
- तोते का वैज्ञानिक नाम सीटासिफोर्मीस तथा अंग्रेजी नाम "parrot" है।
- तोते को सब्जियों में हरी मिर्च खाना सबसे अधिक पसंद होता है।
- तोता गांव, शहर, जंगलों और खेतों में हर जगह पर पाया जाता है।
- तोता मुख्य रूप से आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में पाया जाता है, इसकी सुंदरता के कारण इसको वहां से पकड़ कर दूसरे देशों में भेजा जाता है।
- इसके गले में चारों ओर एक काले रंग की रिंग होती है जिसको कंठी कहा जाता है, इसका सर शरीर के मुकाबले छोटा होता है तथा आँखे चमकीली तथा भूरे रंग के रिंग वाली होती है, जिससे इसकी आंखें और भी सुंदर दिखाई देती है।
- kakapo नामक तोता दुनिया का सबसे भारी तोता है जिसका वजन 40 किलोग्राम होता है, इस तोते का वजन इतना ज्यादा है कि वह उड़ भी नहीं पाता है, जिसके कारण शिकारी इन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं। धीरे-धीरे यह प्रजाति विलुप्त हो रही है।
- दुनिया के सबसे छोटे व हल्के तोते का नाम पिग्मी (pygmy) है जिसका वजन लगभग 10 ग्राम होता है।
- सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले तोते का नाम कुकी (cookie) है जिसकी 83 साल की आयु में सन 2016 में मृत्यु हुई थी। इसका पूरा जीवन brookfield नामक Zoo मे निकला था।
- तोते की एक प्रजाति ऐसी भी है जो उड़ नहीं सकती है जिसको काकापो (kakapo) कहते हैं, अपने भारी वजन की वजह से यह उड़ नहीं पाते हैं।
- तोता एक ऐसा पक्षी है जो ध्वनियों की नकल आसानी से कर लेता है तथा रट्टा मार कर उसे दोहराता है। तोता एक बहुत ही बुद्धिमान व सुंदर पक्षी है।
- तोता सभी पक्षियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला पक्षी है। तोते की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय उद्यानों की भी व्यवस्था की गई है।
एक टिप्पणी भेजें